मलवरी स्कूल सिसवा की छात्रा सृष्टि का यूपी सैनिक स्कूल में चयन , क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/सुनील विश्वकर्मा

सिसवा/महराजगंज- मलवरी कान्वेंट स्कूल सिसवा की कक्षा आठवीं की छात्रा सृष्टि ज्ञान्जल ने कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल, लखनऊ के सत्र 2025-26 में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस सफलता से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बताते चलें कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मलवरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा ने कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में चयनित हुई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह जायसवाल ने इस अवसर पर कहा, “हमारे विद्यालय के बच्चे हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सृष्टि की यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को हर क्षेत्र में तैयार करना है ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो।” मलवरी स्कूल के बच्चे केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल, कला, और अन्य प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय परिवार की यह निरंतर कोशिश है कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन मिले।

सृष्टि के इस सफलता पर विद्यालय निदेशक अमित अंजन सहित समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं ने खुश होकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओ में स्थान प्राप्त करते रहने का आर्शीवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *