हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। श्यामदेउरवा। थाना क्षेत्र के बैजौली गांव निवासी नसीम (30) को पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा अपराध संख्या 235/26 के तहत धारा 64(1), 137(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नसीम उसकी बेटी को शादी के लिए बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नसीम को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बैजौली गांव का निवासी है।

