बांसपार ढेकही के पोखरे में उतराता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बांसपार ढेकही गांव स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोखरे की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


ग्रामीणों की सूचना पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *