नगर तिराहे पर मकान में घुसा तेज रफ्तार मिक्सर डंपर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे में जनहानि नहीं


महराजगंज। नगर तिराहे पर देर रात तेज रफ्तार मिक्सर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिक्सर डंपर तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के सामने कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।


हादसे में मकान के अगले हिस्से के साथ सड़क किनारे बनी दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।


दुर्घटनाग्रस्त डंपर को मकान से बाहर निकालना भी चुनौतीपूर्ण रहा। क्रेन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *