हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 20 अगस्त। डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

डीएम ने कहा कि असफलता सफलता की राह का एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं। विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने मोबाइल व अन्य भटकाव से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित समाचार पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने और समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने को कहा। डीएम के अनुभव और प्रेरक बातें सुनकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया।
विद्यार्थियों ने संवाद को करियर निर्माण के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।


