हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
सिसवा/महराजगंज। जनपद के विकासखंड सिसवा की ग्राम पंचायत सेमरी में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। उप निदेशक पंचायत पारुल सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने पंचायत भवन, तालाब सहित गांव में कराए जा रहे अन्य विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से कार्यों की स्थिति, लागत और उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। टीम ने मौके पर कार्यों की गुणवत्ता को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर भी जोर दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अंबेडकर नगर के सहायक अभियंता राजीव रॉय समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम पंचायत से जुड़े जिम्मेदार मौजूद रहे।

