हर्षोदय टाइम्स /विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली /महाराजगंज । जनपद के उपनगर भिटौली में स्थित श्री शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज में आज दिन शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं महाराजगंज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने शोक सभा के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। हम सबने एक महान अर्थशास्त्री को खो दिया। डॉ० मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक सुधार के क्षेत्र में आगे बढाया। आपके कार्यकाल में जब विश्व आर्थिक मंदी में था तब भी अपना देश आर्थिक मंदी से मुक्त था। देश की जनता को भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रोजगार आदि अनेक क्षेत्रों में जनहित कार्य किया ।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से हम सभी कांग्रेसजन दुःखी है ईश्वर से प्रार्थना करते है कि आपको अपने श्री चरणों में स्थान देवे तथा इस दारूण दुःख के समय में शोक संतृप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मनमोहन सिंह के निधन पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं व शिक्षकों सहित अन्य और ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान गोपाल शाही, गामा प्रसाद, तेजबहादुर पाण्डेय, इश्तेयाक अहमद, व्यासमुनि सिंह, मनीषा पाण्डेय, यशवंत सिंह, सुदामा प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, घनश्याम वर्मा, सुहेल एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

