बांसपार नूतन के पंचायत सचिवालय में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन ग्रामसभा स्थित पंचायत सचिवालय में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


ग्राम प्रधान के अनुसार चोर पंचायत सहायक के कमरे का ताला तोड़कर डेस्कटॉप कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, लैपटॉप, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर मशीन, इनवर्टर, बैटरी, वाई-फाई उपकरण समेत अन्य तकनीकी सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया।


ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। तहरीर मिलने के भिटौली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य माध्यमों से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *