हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित ‘कलश वंदन यात्रा’ शुक्रवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया मलमलिया, परतावल के बभनौली व धनगड़ा, अहिरौली और पिपरा खादर पहुंची। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी और पावन जल से भरे कलश का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के विचार समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से रोजगार और विकास के कार्य कर रही है।
भाजपा नेता निर्भय सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने भेदभाव के दौर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया था। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, अंगद गुप्ता, अजय गौतम, उमेश गुप्ता, अशोक यादव, शुभलक्ष्मी सिंह, शंभू शरण पटेल, अर्जुन सिंह, राजेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

