बारावफात को लेकर कोठीभार थाने में हुई बैठक, जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। आगामी बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कोठीभार थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्या, सभासद प्रमोद जायसवाल, शिबू बनारसी सहित क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरु, समाज के संभ्रांत लोग एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी ने शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ बारावफात पर्व मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *