सिन्दुरिया /महराजगंज। सिन्दुरिया क्षेत्र के पिपराकल्याण निवासी शम्भा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लड़के के साथ आवश्यक कार्य से सिंदुरिया चौराहे पर गयी थी। वापस घर लौटते समय रास्ते मे पिपराकल्याण की तरफ से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक चालक ने जोर से ठोकर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
