एस.के.एस.डी. पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एस.के.एस.डी. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में माननीय सभापति एवं विधायक श्री प्रेम सागर पटेल ने अपने कर-कमलों से राष्ट्रध्वज फहराया।



ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन सभी के लिए गौरव, हर्ष और प्रेरणा का अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *