तिरंगे की शान में झूम उठा सिसवा, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जगाया देशप्रेम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सिसवा देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। नगर के स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया तो राष्ट्रगान से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आजादी के वीर नायकों को याद किया।

शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा, विजय बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल बरवा द्वारिका, सिसवा के सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, मलवेरी कॉन्वेंट स्कूल, यूपी पब्लिक स्कूल, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, महात्मा गाँधी इंटर कालेज और सीबीएस पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सजावटी सामानों से सजे नजर आए।

समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, भाषणों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम और वीर जवानों के प्रति सम्मान साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

शाइन स्मार्ट स्कूल के प्रबंधक अश्वनी चौधरी, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक प्रशांत सिंह, सीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शरद पाण्डेय, आरपीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज तिवारी, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह, सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओ.ए. जोसफ और रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक विवेक चौरसिया ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान को याद रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना भी विकसित करनी चाहिए, ताकि वे आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। पूरे दिन विद्यालयों में देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *