खबर छपने के बाद पीड़ित के घर पहुंचीं लेखपाल, पैमाइश विवाद फिर गरमाया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

रिश्वत मांगने के आरोप दोहराए, वीडियो आने के बाद बढ़ी चर्चा
पीड़ित बोला- पत्रकारों को नहीं दिया पैसा, न्याय के लिए लड़ रहा हूं

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोपुर निवासी सुखलाल गुप्ता की भूमि पैमाइश को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। न्यायालय के आदेश के बावजूद पैमाइश न होने और रिश्वत मांगने के आरोपों के बीच समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित लेखपाल के पीड़ित के घर पहुंचने से मामला और गरमा गया है।

सुखलाल गुप्ता का आरोप है कि वह करीब नौ माह से अपनी भूमि की पैमाइश कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। न्यायालय के आदेश के लगभग छह माह बाद भी पैमाइश नहीं कराई गई। पीड़ित का कहना है कि हल्का लेखपाल अलका सिंह द्वारा उससे 30 हजार रुपये की मांग की गई थी और रकम न देने पर कार्य लंबित रखा गया।

पीड़ित के अनुसार, गुरुवार को लेखपाल उसके घर पहुंचीं और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। इसी दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि समाचार प्रकाशित कराने के लिए पत्रकारों को कितना पैसा दिया गया है। इस पर सुखलाल ने जवाब दिया कि उसने किसी पत्रकार को कोई धनराशि नहीं दी है और वह केवल न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

सुखलाल गुप्ता का दावा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लेखपाल के सामने ही रिश्वत मांगने के आरोपों को दोहराता हुआ दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि कई बार अनुरोध और शिकायतों के बावजूद पैमाइश नहीं कराई गई तथा लगातार टालमटोल की जाती रही।

पीड़ित ने सवाल उठाया कि जब महीनों तक उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद लेखपाल उसके घर क्यों पहुंचीं। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

सुखलाल का कहना है कि बरसात शुरू होने वाली है। यदि जल्द पैमाइश नहीं हुई तो खेत में धान की रोपाई हो जाएगी, जिससे विवाद के निस्तारण में और कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। राजस्व विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *