होली की खुशियों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया हमला का आरोप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज। होली के दिन रंग खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा बुजुर्ग की निवासी रिया सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके पुत्र अंकुश प्रताप सिंह के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे अमन साहनी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात कही गई है।


दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि होली के दिन अंकुश प्रताप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और विवाद के दौरान मारपीट करने लगे। इस दौरान कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे एक युवक के सिर में चोट आ गई। वहीं बीच-बचाव के दौरान एक अन्य युवक की उंगली में भी चोट लगने की बात कही गई है।


मामले को लेकर परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। सभी संबंधित लोगों को चौकी पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *