बहन के खाते में गलती से पहुंचे 99 हजार रुपये, वापसी के लिए थाने पहुंची महिला

Blog

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरैचा निवासी एक महिला ने अपने बैंक खाते से गलतीवश ट्रांसफर हुई धनराशि वापस न मिलने पर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उसके खाते से भूलवश 99,359 रुपये उसकी बहन के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गए थे।


महिला का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बाद उसने कई बार अपनी बहन से रकम लौटाने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक धनराशि वापस नहीं की गई। इससे परेशान होकर उसने कोल्हुई थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से हस्तक्षेप कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।


पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *