विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सिसवा बाजार में किया गया भूमि पूजन, नगर में निकाली गई भव्य बाइक रैली

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा बाजार में 10 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन श्री नरेंद्र भालोटिया जी द्वारा कराया गया। भूमि पूजन के उपरांत “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इसके बाद सिसवा नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के माध्यम से नगरवासियों एवं हिंदू परिवारों को आगामी 10 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। बाइक रैली श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अमरपुरवा, गोपाल नगर, हनुमान मंदिर, चोखराज, पुरानी पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, श्याम मंदिर, प्रेम चित्र मंदिर, स्टेट चौराहा, जायसवाल नगर, कोठीभार, भुजौली होते हुए पुनः स्टेट चौक के रास्ते श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस भूमि पूजन एवं बाइक रैली का आयोजन सकल हिंदू समाज, सिसवा नगर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिलाप्रचारक विनय जी, शशिकला सिंह, अनूप मद्धेशिया, योगेश जायसवाल, धर्मनाथ खरवार, अमित पूरी, मोहनलाल अग्रवाल, कन्हैया प्रसाद, अमरनाथ खरवार, प्रमोद मद्धेशिया, हरिश जी, अरविंद जी, रामकृष्ण मिश्र, अमित (मुन्ना), सतीश मद्धेशिया,सोनू जायसवाल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, साजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *