हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज, 10 जून। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर मंगलवार रात उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार, खनन अधिकारी अजीत कुमार तथा थाना पनियरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गिरगिटिया और रानीपुर पाण्डेयपुर टोला क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी ओके दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा दो लोडर सहित कुल तीन वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित वाहनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
ओ
उपजिलाधिकारी सदर – जितेन्द्र कुमार
खनन अधिकारी – अजीत कुमार
थानाध्यक्ष पनियरा – संजय कुमार सिंह
उपनिरीक्षक – अशोक कुमार गिरी
कांस्टेबल – संजीव कुमार
प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

