पूर्व प्रधानाचार्या की 7वीं पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ विवेक कुमार पाण्डेय

सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शांति सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों ने उनकी याद में माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेक कार्य करने वाले रहते है हमेशा याद: वीरेंद्र चौधरी

भिटौली/महाराजगंज:सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शांति सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस दौरान सबसे पहले विद्यालय प्रांगण में पूर्व प्रधानाचार्या के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुस्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद सिंह रक्तदान किया इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह का पूरा जीवन महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने में समर्पित रहा। उनका त्याग और योगदान हमेशा अमर रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद रहें।

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह महान महिला थी, जिन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में महिला शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसे लोग हमेशा याद रहते हैं।आज इस विद्यालय से अनेकों छात्राएं अपने भविष्य को प्रकाशवान कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ा रही हैं। यही उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुदामा प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह जी एक महान महिला थी जिनके द्वारा हुए त्याग और समर्पण से संचालित कन्या विद्यालय क्षेत्रीय छात्राओं को शिक्षा का प्रकाश प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर पांडेय ने किया। इश्तियाक अहमद ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह के द्वारा किए हुए त्याग समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप के द्वारा डॉ.निहारिका सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. गौरव सिंह ऑर्थोपेडिक, डॉ. गौरी शंकर सिंह डेंटल सर्जन, डॉ. प्रदुमन मल्ल डीएम कार्डियोलॉजिस्ट आदि की स्वास्थ्य टीम ने लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया।

इस दौरान व्यास मुनि सिंह, रियाजुद्दीन, संदीप, मिथिलेश सिंह, दुर्गेश,रघु भूषण,अजय तिवारी, आशुतोष मणि त्रिपाठी, राजेश मणि, दिनेश वर्मा ,रीता गौड़, क्षितिज सिंह, पुनीत, मनोज, पल्लवी सिंह, शंभवी सिंह आदि ने रक्तदान किया।


इस अवसर पर गोपाल शाही, प्राचार्य डॉ. एस. एन. पाण्डेय, प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह, पूर्व एआरएम इश्तियाक अहमद, प्रधानाचार्या मनीषा पांडेय, महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह,घनश्याम वर्मा , रामबेलास सिंह, राजेश शुक्ला, नीरज नयन सिंह, वीरेंद्र रिछारिया, रितेश कुमार सिंह, रंजन लाल श्रीवास्तव, गामा प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *