अब जगमगाएगा पकड़ी बिशुनपुर चौराहा , हाईमास्ट लाइट का काम शुरू

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /बिमलेश कुमार पांडेय

महराजगंज घुघली क्षेत्र के महत्वपूर्ण पकड़ी बिशुनपुर मुख्य चौराहे पर जल्द ही रात का अंधेरा दूर होगा। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे इस चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिकों की लगातार मांग को देखते हुए विधायक निधि से नौ मीटर ऊंचे खंभे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जा रही है।

कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। हाईमास्ट लाइट लगने से न केवल चौराहे की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों की सुरक्षा और आवागमन भी सुगम होगा।

निरीक्षण के दौरान बिमलेश कुमार पांडेय रिंकू गुप्ता, अजय कुमार पांडेय, पिंटू दुबे समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि हाईमास्ट लाइट शुरू होने के बाद पकड़ी बिशुनपुर चौराहा रात में भी पूरी तरह रोशन रहेगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *