भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का धानी में भव्य स्वागत, नगर पंचायत बनाने की उठी मांग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

धानी, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज सांसद पंकज चौधरी के धानी स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति और रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और मेहनत के बल पर ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश में निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।


उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

व्यापार मण्डल धानी के महामंत्री अभिषेक अग्रहरी द्वारा ज्ञापन सौपते हुए


कार्यक्रम के दौरान धानी व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक अग्रहरी, समाजसेवी एवं युवा पत्रकार राकेश अग्रहरी तथा सिंटू अग्रहरी ने प्रदेश अध्यक्ष को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में धानी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की प्रमुख मांग शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए धानी को नगर पंचायत घोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


इस अवसर पर पूर्व प्रधान डॉ. कुँवर पाल सिंह, भाजपा नेता समीर सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज छठ्ठू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नितेश मिश्रा, उमेश तिवारी, गुलाब चौरसिया, चंदन मद्धेशिया, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *