एम.आई. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

हरपुर तिवारी, महराजगंज। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम.आई. पब्लिक स्कूल, हरपुर तिवारी में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 319 विधानसभा पनियरा के प्रत्याशी अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया रहे। विद्यालय के प्रबंधक जैनुल्लाह खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी आलमगीर, हिंसाहु चौबे, सूरज यादव, हरिकेश यादव, सद्दाम, वाहिद अली, सतेंद्र सिंह एवं अशोक साहनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर प्रजापति, उपप्रधानाचार्य आर.के. दुबे, कोऑर्डिनेटर अशरफ आलम, मनीता गौड़ एवं हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *