टावर पर चढ़ीं पंजाब की दो युवतियां, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज नगर के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के समीप शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब की रहने वाली दो युवतियां अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।


बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने वाली युवतियों की पहचान मनप्रीत कौर और सोनिया के रूप में हुई है। दोनों पंजाब की निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों काफी देर तक टावर पर बैठी रहीं और नीचे उतरने से इनकार करती रहीं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास का क्षेत्र खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया।


सूत्रों के मुताबिक दोनों युवतियों में से एक स्थानीय आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में कार्य करती है। कुछ दिन पूर्व उसने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर विरोध जताने के उद्देश्य से दोनों युवतियां टावर पर चढ़ीं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी लगातार माइक और व्यक्तिगत बातचीत के जरिए युवतियों को समझाने का प्रयास करते रहे। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है तथा दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *