36 घंटे के भीतर अपहृता सकुशल बरामद, घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /विमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पीड़िताओं/अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना घुघली क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 107/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होशिला प्रसाद एवं महिला कांस्टेबल पूजा सहानी शामिल रहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *