एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना 11वें दिन भी जारी, स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकील

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी


धानी बाजार/ महराजगंज। फरेंदा तहसील रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का उपजिलाधिकारी फरेंदा के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


धरना दे रहे अधिवक्ताओं का आरोप है कि पत्रावलियों में दो-दो और तीन-तीन दिन बाद की तारीख दी जा रही है तथा कई मामलों में बिना सुनवाई के ही पत्रावली खारिज कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान भी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता और मोबाइल फोन पर व्यस्त रहना आम बात हो गई है।


अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी फरेंदा का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।


वहीं, इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी फरेंदा ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निस्तारण नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *