हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
पनियरा/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने वर्ष 1998 के एक पुराने मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मृत्युंजय उपाध्याय मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैरजमानती वारंट का अनुपालन कराया। यह वारंट मु0अ0सं0 36/1998 धारा 323, 504 भादवि थाना पनियरा से संबंधित था।
पुलिस टीम ने नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर-11 निवासी केवल पुत्र विपत (70 वर्ष) एवं खदेरू पुत्र विपत (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उ0नि0 मृत्युंजय उपाध्याय तथा हे0का0 रामानन्द यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय महराजगंज में पेश कर दिया।

