हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जनपद की पनियरा विधानसभा में युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह इन दिनों अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क के लिए उन्होंने ई-रिक्शा यानी “टुकटुक” को अपना सहारा बनाया है।
निर्भय सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “टुकटुक बड़े फायदे की गाड़ी है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील और जनहित में लिए गए फैसलों से प्रेरित होकर उन्होंने यह संकल्प लिया है कि स्थानीय कार्यक्रमों में अब ई-रिक्शा का ही उपयोग करेंगे। उनका कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं लंबी दूरी या अत्यधिक जरूरी कार्यक्रम होगा तभी निजी वाहन का इस्तेमाल करेंगे। उनके इस कदम को लोग पर्यावरण संरक्षण और सादगी से जोड़कर देख रहे हैं।
वहीं हर्षोदय टाइम्स के पत्रकार एवं पनियरा विधायक के मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए “स्वच्छ भारत”, “वोकल फॉर लोकल”, “श्री अन्न”, “खादी” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि प्रधानमंत्री की छोटी शुरुआतें भी बड़े परिवर्तन का आधार बनी हैं।

