हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महाराजगंज। परतावल बाजार में खरीदारी के दौरान महिला का मोबाइल चोरी होने की घटना का श्यामदेउरवा पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक महिला परतावल बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकन्दर और समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, 220 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना स्वीकार कर ली। इस कार्रवाई में परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
श्यामदेउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

