08 साल बाद 25-25 हजार के इनामिया दंपत्ति गिरफ्तार, भाई की हत्या कर नेपाल में छिपे थे आरोपी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में पिछले 08 वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामिया दंपत्ति को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अपने ही भाई की हत्या के मामले में वांछित थे और घटना के बाद नेपाल में छिपकर रह रहे थे।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।


थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता विमला गिरी पत्नी दिनेश गिरी को सूर्यमानपुर कांछा चौराहा क्षेत्र से तथा अभियुक्त दिनेश गिरी पुत्र सुन्दर उर्फ रमेश गिरी को लेदवा चौराहा थाना बृजमनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण नेपाल के कपिलवस्तु जनपद स्थित यशोधरा गांव पालिका वार्ड नंबर-03 बसंतपुर थाना तौलिहवा के निवासी बताए गए हैं।


पुलिस के अनुसार दिनांक 10 मई 2019 को संपत्ति के लालच में दोनों अभियुक्तों ने अपने ही भाई घनश्याम गिरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 90/2019 धारा 302 एवं 201 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा,उपनिरीक्षक आलोक यादव,कांस्टेबल हृदय नारायण यादव,हेड कांस्टेबल आलोक कुमार,कांस्टेबल संदीप गौतम , महिला कांस्टेबल छाया गौतम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *