हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज, 01 मई 2026। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है, जब बारात निकाली जा रही थी।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों मुकेश (22), दुर्गेश (28) और साहिल (19) को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, कांस्टेबल विवेक चौबे और कांस्टेबल राजू यादव शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

