महराजगंज। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम सालंतगढ़ वनटांगिया निवासी डब्लू साहनी के दो बच्चों की बीते 5 मई 2026 को ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।
शुक्रवार को शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मा. विधायक सदर, उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 4-4 लाख रुपये के दो चेक प्रदान किए। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे पानी भरे गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

