सोनौली में संयुक्त कार्रवाई: 21 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 4 मई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को उ0नि0 गौरव यादव अपने पुलिस बल के साथ एवं एसएसबी 66वीं वाहिनी की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी टाटा मोटर्स रोड, सोनौली के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित परियार (19) पुत्र महेन्द्र परियार निवासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम, वार्ड नं. 03, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सोनौली में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस टीम के साथ एसएसबी के जवान भी शामिल रहे।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *