हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महाराजगंज। विकास खंड परतावल में संचालित शासन योजनाओं की निगरानी और समीक्षा में उदासीनता बरतने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने सख्ती दिखाई है। बिना अनुमति विकास खंड स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने वाले अधिकारियों को उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का पालन सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। कुछ अधिकारी समूहवाद और मनमानी के चलते निरीक्षण एवं अनुश्रवण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेशों की अवहेलना करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप से पुनः जुड़ें और अपने-अपने ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से साझा करें।
इस प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी एखलाक अहमद,आशीष सिंह, गोपेश्वर पटेल, सतेंद्र, चंद्रशेखर सिंह, विकास सिंह, विवेक कुमार, जितेन्द्र, सुधीर सिंह, सृष्टि सिंह, सूरज गौड़, राकेश कृष्ण त्रिपाठी, माण्डवी सिंह एवं प्रियंका दूबे आदि से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
