10 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज, 3 मई। महंत दिग्विजयनाथ मल्टीपल इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार, महराजगंज में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पनियरा ब्लाक के ग्रामसभा उस्का में स्थित हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। इसमें 10 स्वर्ण और 2 रजत पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में नीलू पाण्डेय, आराध्या पटेल, नीतू यादव, आस्था, अंशिका पटेल, राजनंदनी वर्मा, शिवांगी चौहान, अमृता पटेल, मुस्कान और रितिका शामिल रहीं। वहीं सुकन्या चौहान और सोनम चौहान ने रजत पदक हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज भविष्य में भी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

