हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महाराजगंज । फरेन्दा क्षेत्र में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब फरेंदा के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में संपन्न चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति बनने पर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया।
जैसे ही उनके निर्विरोध चुने जाने की खबर फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। धानी, वृजमनगंज, वहदुरी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चौधरी शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र में दिनभर जश्न का माहौल बना रहा और समर्थकों ने इसे फरेन्दा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

