भिटौली। दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद के विभिन्न पदों के लिए चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद छात्र-छात्राओं को विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

चयन के उपरांत शम्स आलम को स्कूल प्रेसिडेंट, आफ़रीन ख़ातून को स्कूल वाइस कैप्टन, आसिफ़ ख़ान को हेड बॉय तथा अर्चना चौधरी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं ग्रीन हाउस से तानिया ख़ान एवं राजवीर, ब्लू हाउस से संजना यादव एवं आदित्यनाथ, रेड हाउस से अंतिमा वर्मा एवं कन्हैया प्रजापति तथा येलो हाउस से राजनंदिनी एवं आनंद कुमार को हाउस कैप्टन एवं प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ विकसित करते हैं। इससे छात्र-छात्राएं भविष्य में सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में बेहतर नेतृत्व के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम में संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, सहायक डायरेक्टर मोहम्मद महफूज अली, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती कामलिया सरकार, एजुकेशनल इंचार्ज मनमीत कुमार, श्रीमती सीमा पांडे, महेंद्र, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

