जी.डी. नेशनल स्कूल के जरूरतमंद छात्रों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज, 28 अप्रैल 2026।  जिले के परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा धनहा नायक में स्थित जी. डी. नेशनल स्कूल, में मंगलवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी (उपनिरीक्षक) अभिजीत कुमार ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उनकी नियमित उपस्थिति में भी सुधार होता है।

साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए आभार जताया। विद्यालय परिवार ने भी इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *