निचलौल में साहू आरा मशीन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन की लकड़ी सीज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



निचलौल (महराजगंज)। वन विभाग ने शुक्रवार को निचलौल कस्बे के दामोदरी पोखर के समीप संचालित साहू आरा मशीन पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ने किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी सागौन की लकड़ियों के अभिलेखों की गहन जांच की गई।


जांच के दौरान लकड़ियों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। प्रारंभिक जांच में आवश्यक अभिलेखों को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर वन विभाग ने मौके पर उपलब्ध सागौन की लकड़ियों को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी भी जुटाई।


डीएफओ ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। यदि जांच में वन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की अनियमितता प्रमाणित होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद निचलौल क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। मामले में अब विभागीय जांच पूरी होने और आगे की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *