तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पति-पत्नी व मासूम बच्ची की मौत, चालक हिरासत में

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी


महराजगंज। थाना सिन्दुरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, नौशाद पुत्र भोलई निवासी भारत खंड पकड़ी थाना कोठीभार अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ मोटरसाइकिल (संख्या UP 56 AR 8931) से परतावल दवा कराने जा रहे थे। इसी दौरान करीब 12:30 बजे ग्राम बलुईधुस के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्दुरिया में मुकदमा संख्या 94/2026 धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक दुर्गेश यादव (40 वर्ष) निवासी धरमपुर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *