राप्ती नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स/सुनील मणि त्रिपाठी


धानी बाजार/महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव में आज दिन मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील उपाध्याय (पुत्र स्वर्गीय महाबीर उपाध्याय) की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील अपने कुछ साथियों के साथ गांव के समीप स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में डूब गया, जिससे मौके पर मौजूद साथियों में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बावजूद जब सफलता नहीं मिली, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ द्वारा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *