सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिसवा बाजार में थाना कोठीभार पुलिस का पैदल गश्त, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से थाना कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार में व्यापक पैदल गश्त किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

थाना कोठीभार पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *