पुरानी रंजिश में महिला व उसके पति पर हमला, जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा खादर में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका पाण्डेय ने थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थीनी के अनुसार, वह सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने पति जय प्रकाश पाण्डेय के साथ घर से स्कूल के लिए निकल रही थी। इसी दौरान उनके पटीदार अचानक दरवाजे पर आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।


बताया गया कि जब पति के साथ मारपीट हो रही थी तो बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी आरोपितों ने धक्का देकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर डंडा लेकर घर के अंदर तक घुस आए और दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष काफी सहमा हुआ है।

इस संबंध में थाना प्रभारी भिटौली सतेन्द्र कुमार रॉय को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *