हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डीसीएम वाहन खरीदने के बाद पूरी रकम का भुगतान करने के बावजूद वाहन क्रेता के नाम ट्रांसफर नहीं किया तथा अभद्र भाषा के साथ धमकी दिया । पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
शिकायतकर्ता वीरेंद्र प्रसाद पुत्र गजराज, निवासी नगर पंचायत परतावल, थाना श्यामदेउरवा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने रमेश चंद्र जायसवाल पुत्र लालजी जायसवाल, निवासी बल्लो खास, पोस्ट शिकारपुर, थाना घुघली से डीसीएम लोडर संख्या UP 30 T 9971 को 3.50 लाख रुपये में खरीदा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, सौदे के तहत उन्होंने 1.81 लाख रुपये रमेश जायसवाल के खाते में ट्रांसफर किए, जबकि शेष 1.69 लाख रुपये वाहन की किस्त के रूप में जमा किए गए।
वीरेंद्र प्रसाद का दावा है कि इस प्रकार वाहन की तय पूरी रकम 3.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने वाहन अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए कहा तो आरोप है कि रमेश जायसवाल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी।
पीड़ित ने शिकारपुर चौकी पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में पूछे जाने पर विक्रेता रमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि एक ही बार किस्त जमा नहीं करने पर ब्याज की रकम बढ़ गई है।


