प्रधान संगठन ने मनाया स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा की 16वी पुण्यतिथि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महाराजगंज: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत आज महाराजगंज के विकासखंड परतावल के सभागार में प्रधान संगठन के लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया । 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा जिन्होंने ग्राम प्रधानों की लड़ाई को मजबूती से लड़कर उनके हक एवं अधिकार को दिलाने का कार्य किया ग्राम प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों में बढ़ोतरी कराया इस अवसर पर प्रदेश सचिव आशीष कुमार गौतम एवं मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष एजाज खान ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से आज प्रधान मजबूती से अपना कार्य कर रहा है तमाम सरकारों में मजबूती से लड़ाई लड़के प्रधानों के अधिकारों में बढ़ोतरी कराया


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा प्रदेश सचिव आशीष कुमार गौतम , मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, मंडल महासचिव विजय बहादुर यादव ,जिलाध्यक्ष महाराजगंज एजाज खान, ब्लॉक अध्यक्ष  जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर लाल बहादुर यादव, नूरलैन खान , पिंटू यादव ,जयराम यादव ,कमरुद्दीन खान ,ऊषा देवी , राजकुमार ,जगदम्बा यादव ,लाल जी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *