नए प्रधानाचार्य के रूप में जोगेंद्र प्रसाद ने संभाली कमान, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


घुघली/महराजगंज। डीएवी नारंग इंटरमीडिएट कॉलेज में नेतृत्व परिवर्तन के तहत जोगेंद्र प्रसाद ने प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मार्कंडेय सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।


जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रहे जोगेंद्र प्रसाद को यह दायित्व दिया गया। पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य मार्कंडेय सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।


नवागत प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना, अनुशासन को मजबूत बनाना और पठन-पाठन की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संवाद को और प्रभावी बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रहित सर्वोपरि रहेगा और विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक होगा।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संजय रंजन, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र तिवारी, दुर्गेश पांडेय, अनुराग पांडेय, अवधेश प्रसाद सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *