इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, बभनौली (महराजगंज) में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना शीलता और रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह का माहौल रहा।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया। कक्षा 6 की छात्रा सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 5 के छात्र सलमान अली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 5 की छात्रा नाजरीन खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *