परतावल में अजय द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र 319 पनियरा से कांग्रेस के भावी विधायक प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को परतावल क्षेत्र में जन जागरण पदयात्रा निकालकर लोगों से सीधा संवाद किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।


जनसंपर्क अभियान के दौरान अजय कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन जागरण पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें उचित मंच पर मजबूती से उठाना है।


उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जागरूक होकर आगे आने की अपील की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया। परतावल क्षेत्र में निकली इस पदयात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *