पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

निरीक्षण के दौरान दिखी खामियों पर पुलिस अधीक्षक  ने जतायी नाराजगी

पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष  के खिलाफ प्रारंम्भिक जांच के दिये गये आदेश


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सोमवार देर रात्रि थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, थाना कार्यालय, साइबर एवं महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए गए।


निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *