परतावल सीएचसी में HPV टीकाकरण का शुभारंभ, किशोरियों को मिलेगा निशुल्क लाभ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


परतावल/महराजगंज। सोमवार को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी और प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए निर्धारित है।


उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर की पात्र बच्चियों को केंद्र पर लाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक मानी जाती है।

डॉ. जायसवाल ने यह भी बताया कि बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग 10 हजार रुपये से अधिक होती है, लेकिन सरकार द्वारा इसे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह वैक्सीन कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी है।

टीकाकरण के लिए बच्ची का आधार कार्ड तथा माता या पिता का मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लाभार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *