लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष पर समय से सूचना न देने, घटना के तथ्यों को छिपाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह कड़ा कदम उठाया।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।


इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे अनुशासन व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *